{"_id":"bcbe802da9860a869407d3ad739439df","slug":"jewelry-store-theft-of-two-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा दुकान से दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा दुकान से दो लाख की चोरी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व पीएसी की गश्त को चुनौती देते हुए बुधवार की
विज्ञापन
रात चोरों ने मोहल्ला गांधी नगर में एक सराफा की दुकान का शटर तोड़कर करीब
दो लाख रुपये के जेवरात व नगदी चोरी कर ली।
चोरों ने दुकान में रखी तिजोरी को बाईपास पर नाले में फेंक दिया। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले में सर्राफा व्यवसायी ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर वहां रखी तिजोरी को उठा ले गए। तिजोरी से सोने-चांदी के जेवर व नगदी निकालकर उसे बाईपास स्थित एक नाले में फेंक दिया। सर्राफा व्यवसायी वसीम ने बताया कि करीब दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी हुए हैं।