फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Jairine's bedrock in Urs

उर्स में जायरीनों ने की चादरपोशी

Fri, 26 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 26 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jairine's bedrock in Urs
कव्वाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सलेमपुर-गदनापुर गुल्हारा स्थित सैय्यद हजरत बाबा जमालशाह रहैमतुल्लाह अलैह का सातवां उर्स हिंदू-मुस्लिम नौजवान कमेटी की ओर से मनाया गया। महफिल-ए-शमां में कव्वाली का आयोजन किया गया। जायरीनों ने चादरपोशी की।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह कुल शरीफ के बाद उर्स का समापन हो गया। सुबह से दरगाह पर अकीदतमंदों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। शाम चार बजे अकीदतमंद गागर-चादर लेकर दरगाह पहुंचे। शाम आठ बजे नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश सिंह ने फीता काटकर जवाबी कव्वाली का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन


कानपुर के टीवी केंद्र रेडियो सिंगर कलाकार शरीफ परवाज ने मुझे याद आते हैं नबी-नबी नात पेश की। हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, बस एक बार मुलाकात का मौका दे दो.. गजल सुनाकर वाहवाही लूटी। बनारस की कव्वाला शाहिबा परवीन ने मैं यह खूब जानती हूं तू मेरा खुदा नहीं, एक मां है जिसके लब पर बददुआ नहीं... को सराहा गया। सुबह चार बजे कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसमें अकीदतमंदों ने दरगाह पहुंचकर फातिहा पढ़ी। देश की अमन चैन की दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी रात थानाध्यक्ष मोहम्मद तारिक खान पुलिस बल के साथ मुस्तैदी से जुटे रहे। कमेटी के सदर मोहम्मद नसीम, संयोजक सिब्बू कुरैशी, उमेश गुप्ता, मल्लू प्रधान, विजय कनौजिया, नूर अहमद, इरफान, शानू, छुन्नू्लाल प्रमोद कुमार, रुखसार, यूनुस, वसीम, सुलेमान आदि रहे।

खूब चखा लंगर
उर्स में शामिल होने पहुंचे अकीदतमंद व जायरीनों के लिए लंगर प्रभारी मोहम्मद वसीम की ओर से व्यवस्था की गई थी। कव्वाली के बाद सभी ने लंगर का जमकर आनंद उठाया। वहीं शर्बत का दौर भी चलता रहा।


मीना बाजार में हुई खरीदारी
उर्स की रौनक बढ़ाने के लिए परिसर में मेले का आयोजन किया गया था।  मीना बाजार लगाया गया। इस बाजार में महिलाओं ने शृंगार से लेकर जरूरत का सामान खरीदा। बच्चों ने खिलौनों के साथ चाऊमीन व आइसक्रीम का मजा चखा। हिंडोले झूले का आनंद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed