{"_id":"5095e1d08b8b61325301b2595cfff836","slug":"jai-shree-ram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामदरबार स्थापना दिवस पर गूंजे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामदरबार स्थापना दिवस पर गूंजे जयकारे
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 03 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड सरायमीरा स्थित बालाजी मंदिर पर राम दरबार के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर रामधुन से गुंजायमान रहा।
राम दरबार के द्वितीय स्थापना दिवस के मौके पर मंगलवार से ही कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया था। भक्तों ने हवन पूजन के साथ भगवान राम, लक्ष्मण व सीता का अभिषेक किया। बाद में सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ।
बुधवार को सुबह से ही भक्तों ने पूजा अर्चना के बाद मंदिर के बाहर जीटी रोड किनारे भंडारे का आयोजन किया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्तों ने माथा टेका और मन्नत मांगी। इस मौके पर विनय पांडेय, मुन्ना शर्मा, बबलू मिश्रा, लालजी पांडेय, रवि, सुमन, प्रमित, राहुल, आनंद पांडेय, बउवा गुप्ता, राजन, विशाल पांडेय, रितिक गुप्ता ने आने-जाने वाले राहगीरों को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
शाम छह बजे से चित्रकूट धाम से आए पंडित रविकांत तिवारी व उनकी टीम के सदस्यों ने राम कथा पाठ का संगीयमय आयोजन किया। बताया कि भगवान के भक्तों को ही सच्चा सुख व शांति प्राप्ति होती है। विभिन्न सांसारिक कष्टों व तनाव से मुक्ति पाने के लिए भगवान की भक्ति में लीन हो जाओ। ईश्वर की शरण में जाने वाले के कष्टों का प्रभू खुद निवारण करते हैं।