फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Issues raised at the meeting

बोर्ड बैठक में उठाईं समस्याएं

Sat, 28 Nov 2015 11:23 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 28 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Issues raised at the meeting

नगरपालिका बोर्ड की बैठक में सभासदों ने विकास

विज्ञापन
कार्यों के अलावा नगर की कई समस्याओं को लेकर चर्चा की। स्ट्रीट लाइट, सफाई और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

पालिकाध्यक्ष आदेश गुप्ता की मौजूदगी में हुई बोर्ड की बैठक में सभासद मनोज सिंह ने कहा कि नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था काफी खराब है। उसे दुरुस्त किया जाए। पोलों पर सीएफएल लगवाई जाएं। सभासद हरिशरण शाक्य ने सौरिख तिराहा के पास पिछले कई माह से पाइप लाइन लीकेज की समस्या को उठाते हुए कहा कि वह कई बार बोर्ड की बैठक में भी इस समस्या को रख चुके हैं।

इसके बाद भी आज तक उसे दुरुस्त नहीं किया गया है। पाइप लाइन लीकेज होने से लोगों को गंदा और प्रदूषित पानी पीने को मिल रहा है। सभासद शशि प्रभाकर ने आवारा जानवरों की समस्या उठाई। कई सभासदों ने जलनिगम द्वारा नई पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई गली की सड़कों को मरम्मत कराने की मांग की।

सभासदों का कहना था कि खुदी पड़ी गलियों से पैदल चलना दुश्वार है। यदि जल निगम उन्हें ठीक नहीं कराता है, तो पालिका अपने स्तर से उन्हें ठीक कराए और जलनिगम को पत्र भेजकर कार्रवाई करे। बैठक में रमाकांत त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह पाल, भारत सिंह शाक्य, टिंकी यादव, पप्पी देवी, सावित्री पांडेय, नीलम सविता, बलराम, अरुण आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed