फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   irrigation of wheat in row

गेहूं की सिंचाई क्यारियां बनाकर करें

Sat, 09 Nov 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
irrigation of wheat in row
जानकारी देते सहायक तकनीकी प्रबंधक - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। पानी की बचत के लिए गेहूं की सिंचाई क्यारियां बनाकर करें। यह सलाह कृषि सहायक तकनीकी प्रबंधक ने किसानों को दी। प्राथमिक विद्यालय रोहली में आयोजित किसान पाठशाला के अंतिम और चौथे दिन अन्नदाताओं को उन्नत खेती के गुर सिखाए। रबी की फसल के उत्पादन तकनीकी व प्रजातियों का चयन, दलहनी फसलों को बढ़ावा देने, फसल सुरक्षा, कीट एवं रोग नियंत्रण, नकली उर्वरक की पहचान, बीज शोधन, जैविक खेती के बारे में बताया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने फसल चक्र अपनाने, दलहन-तिलहन फसलों की खेती के साथ-साथ बागवानी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम, मुर्गी पालन, मछली पालन व विभिन्न प्रकार से आय को बढ़ाए जाने पर जोर दिया। कृषि विभाग से शिवपाल सिंह ने कहा कि खेती सबसे उत्तम काम, कह गए घाघ कवि महान। किसानों को जानकारी देते बताया कि कम लागत में अधिक आय के लिए, कृषि यंत्रीकरण, सिंचाई प्रबंधन, स्प्रिंकलर ड्रिप का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कटाई के बाद फसल प्रबंधन के बारे में व फसल में रासायनिक छिड़काव की जानकारी दी। गेहूं की सिंचाई क्यारियां बनाकर करें और गेहूं की बोआई हमेशा लाइन में करें। जिससे जलका सही उपयोग हो सके। पराली न जलाएं, यह दंडनीय अपराध है। वायुमंडल प्रदूषित होता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनमोहन सिंह यादव, सरवन सिंह लोधी, राजाराम, राजकुमार वर्मा, पूनम राजपूत मौर्यश्री, नरसिंह सिसौदिया, सोबरन सिंह, लाखन सिंह, छोटेलाल, प्रेमचंद्र, इंद्रेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed