{"_id":"60f9af928ebc3e6da50f40da","slug":"instructions-to-complete-civil-work-in-three-days-kannauj-news-knp641802999","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में सिविल काम पूरा कराने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में सिविल काम पूरा कराने की हिदायत
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते एडीएम गजेंद्र कुमार, सीएमएस डॉ. शक्ति बसु।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिला अस्पताल में बन रहे ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने की कवायद तेज हो गई है। अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने गुरुवार को प्लांट का निरीक्षण कर जेई को तीन दिन में सिविल कार्य पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार दोपहर 12 बजे एडीएम यहां पहुंचे। ठेकेदार से ढांचा तैयार करने की अवधि पूछी। समय मांगने पर उन्होंने तीन दिन की मोहलत दी। समय से काम पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एडीएम ने टिन की चादर चेक की। उन्होंने कहा कि जाली लगने से तेज हवा में अंदर पानी आ सकता है। प्लांट को बिजली आपूर्ति वाली जगह का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि ऑक्सीजन प्लांट तक बिजली पहुंचाने में 250 मीटर लाइन बनेगी। ऑक्सीजन स्टोरेज कक्ष का भी निरीक्षण किया। यहां बताया गया कि पाइप दीवार के सहारे ले जाने पर ज्यादा खर्च नहीं आएगा। 250 किलोवाट का जेनरेटर भी लगाया जाएगा।
एडीएम ने बताया कि प्लांट को जुलाई माह के अंतिम दिन तक शुरू करने का लक्ष्य है। मशीनें इसी सप्ताह पहुंचने की संभावना है। इस दौरान जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शक्ति बसु, जेई पीडी वर्मा, डॉ. आरके साहू व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
एक हजार एलपी ऑक्सीजन रोज तैयार होगी
ऑक्सीजन प्लांट में प्रतिदिन 1000 एलपी ऑक्सीजन तैयार की जाएगी। इसे कक्ष में स्टोर किया जाएगा। यहां से अस्पताल के सभी वार्डों में भेजी जाएगी। अस्पताल में ऑक्सीजन स्टोर करने के लिए पर्याप्त सिलिंडर हैं।
महिला विंग में पड़ेगी ऑक्सीजन पाइप लाइन
जिला अस्पताल परिसर की महिला विंग में ऑक्सीजन पाइप लाइन नहीं है। ऑक्सीजन के लिए सिलिंडर का प्रयोग किया जाता है। पाइप लाइन पड़ने से बेड के निकट ऑक्सीजन मिल सकेगी। प्लांट बनने के बाद महिला विंग में पाइप लाइन डाली जाएगी।