{"_id":"85beacfc0c331543ba0b2f223993bdb1","slug":"instructed-to-report-on-xen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुज कुमार झा ने विकास
विज्ञापन
कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक की। इसमें मॉडल स्कूल का निर्माण कार्य पूरा
न होने पर नाराजगी जताई और पैक्सपेड निर्माण इकाई संस्था के एक्सईएन
वीरेंद्र वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि इस महीने फकीरपुरा चंदुआहार में तीन एचपी सोलर पंप की स्थापना होगी। उन्होंने गांव के 15 इच्छुक लोगों को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्केटिंग हब के निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा करने के साथ शीघ्र आवंटन करने को कहा।
डीएम ने जिला अस्पताल में सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। डीपीओ राजीव सिंह से कहा गया कि ब्लॉकवार अतिकुपोषित बच्चे चिह्नित किए जा चुके हैं और जो बच्चे गंभीर हैं उनका बाल स्वास्थ्य गारंटी टीम की ओर से स्वास्थ्य कार्ड बनवाकर स्वास्थ्य परीक्षण हर शनिवार को दो न्याय पंचायत में जाकर किया जाए।
उन्होंने स्वच्छ शौचालय के निर्माण और बीडीओ को अवशेष आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए। सीवीओ डॉ. अमरेंद्र को पशुओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कई विभागों की समीक्षा में अफसरों को निर्देश देते हुए समय से सभी कार्यों का निपटाने को कहा।
इस मौके पर सीडीओ उदयराज यादव, पीडी डीआरडीए एके सिंह कुशवाहा, सीएमओ डॉ. पीएन वाजपेई, डीएसडब्ल्यूओ शैलेंद्र कुमार गौतम, डीएसओ एसके सिंह और डीडी कृषि डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद थे।