{"_id":"60edd1438ebc3ec76f33e5da","slug":"innocent-death-due-to-drowning-in-rajbha-accident-happened-due-to-slipping-kannauj-news-knp640016385","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहा में डूबने से मासूम की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहा में डूबने से मासूम की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। रजबहा में डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव उतराता देखा बाहर निकाला। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
मंगलवार को कस्बे के जोगीडेरा दर्शनपुरवा निवासी देव(07) पुत्र राजेश नाथ अपने बड़े भाई ध्यानुनाथ के पीछे-पीछे रजबहा की पटरी पर पहुंच गया। इस दौरान ध्यानुनाथ काफी आगे निकल गए। वह पटरी से खेतों की तरफ जाने लगे। तभी पीछे से आ रहे देव का पैर फिसल गया। वह रजबहा में गिर गया। पानी में डूबने से जान चली गई। देव को न देख परिजन तलाश करने लगे।
कुछ देर बाद शव उतराता देख लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाल परिजनों को सूचना दी। इससे इनमें कोहराम मच गया। जानकारी पर प्रधान प्रतिनिधि रामचंद्र शाक्य भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। पिता राजेश नाथ ने बताया कि वह एक दिन पहले ही परिवार के साथ बरौली डेरा आए थे।