{"_id":"60b1de3e8ebc3e35006db39b","slug":"inhumanity-case-in-kannauj-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दो किशोरों को सुनाई तालिबानी सजा: सिर पर तरबूज रखा, कपड़ों पर लिखा चोर, गांव में घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने दो किशोरों को सुनाई तालिबानी सजा: सिर पर तरबूज रखा, कपड़ों पर लिखा चोर, गांव में घुमाया
Sat, 29 May 2021 11:55 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 May 2021 11:55 AM IST
सार
कन्नौज जिले में अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। यहां खेत से तरबूज तोड़ने पर दबंग लोगों ने दो किशोरों को ऐसी सजा दी जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
दो किशोरों को दी सजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। इंदरगढ़ क्षेत्र में खेत से तरबूज तोड़ने पर गांव के दबंग लोगों ने दो किशोरों को तालिबानी सजा सुना दी। इनके सिर पर तरबूज रखवाया। कपड़ों पर सामने की ओर चोर लिखा। चेहरे पर काला रंग लगाने के बाद गांव में घुमाया।
थाना इंदरगढ़ के खनियापुर गांव के दो किशोरों ने खेत से तरबूज तोड़ लिया। तरबूज तोड़ते समय खेत मालिक ने देख लिया। इस पर दोनों किशोर तरबूज छोड़कर खेत से भागने लगे। खेत मालिक ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान किशोरों को डंडे से मारा जाता रहा।
पता चलने पर पीड़ित पिता ने खेत मालिक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दूसरी ओर सीओ दीपक दुबे का कहना है कि थानाध्यक्ष विमलेश कुमार इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। जल्द खेत मालिक और जो भी इसमें शामिल रहे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ इस तरह का बर्ताव ठीक नहीं है।