फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Infectious disease cases increased due to changing weather

Kannauj News: बदलते मौसम में संक्रामक रोगों के मरीज बढ़े

Wed, 20 Aug 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Infectious disease cases increased due to changing weather
गुरसहायगंज। बदलते मौसम में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ने से नगर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वायरल बुखार, खांसी-जुकाम, बदन दर्द, कमजोरी महसूस करना आदि मौसमी बीमारियों से लोग पीड़ित हो रहे हैं। इसकी वजह से नगर के तिर्वा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों की भीड़ बढ़ गई है। सीएचसी की ओपीडी में मंगलवार को 265 नए मरीजों के साथ-साथ 30 पुराने मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. नीरज का कहना है कि अधिकतर मरीज वायरल बुखार से ग्रसित हैं। पूरे-पूरे घर इसके संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इसमें सामान्यत: तीन से पांच दिन में सुधार होता है। यदि तीन दिन तक दवा लेने के बाद भी आराम न मिले तो तत्काल चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। भीड़ अधिक होने के कारण गंभीर रोगियों को उपचार के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सक लगातार मरीजों की जांच कर आवश्यक दवा उपलब्ध करा रहे हैं। बताया कि वायरल बुखार आने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है। मरीजों को ठंडे पेयजल, फ्रिज का पानी और बाहर की चीजों से परहेज करना चाहिए। साथ ही घर में आराम करें और अधिक से अधिक गर्म पानी का सेवन करें। चिकित्सक की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें। इस दौरान सीएचसी में डॉ. शशांक चंद्रा, फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मरीजों की देखरेख में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed