{"_id":"549a6162b0d17dcc938bbf78d3f31614","slug":"indira-house-was-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में इंदिरा हाउस ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में इंदिरा हाउस ने बाजी मारी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
बढ़ैपुर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका
विज्ञापन
स्कूल में खेली जा रहीं स्कूल स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन
खो-खो, बैडमिंटन, जूडो कराटे और पीटी प्रतियोगिताएं कराई गईं।
व्यायाम टीचर रंजना की देखरेख में प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी हाउस, लक्ष्मीबाई हाउस, सरोजनी नायडू हाउस और मदर टेरेसा हाउस के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। फाइनल मैच में सरोजनी नायडू हाउस को हराकर इंदिरा गांधी हाउस ने मैच जीत लिया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरिफा, आसमां, खुशी और रागिनी की टीम के बीच डबल का मुकाबला हुआ, जबकि सिंग्लस बैडमिंटन के मुकाबले में आशिकी पाल और रचना ने खिताब जीता। छात्राओं ने पीटी व्यायाम और आत्म रक्षा के लिए जूडो कराटे में भी दांवपेंच अजमाए। इस दौरान अरुणा शुक्ला, सारिजा, कविता कटियार व राजकुमारी आदि मौजूद थीं।