फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Indira had broken the pride of Pakistan

इंदिरा ने तोड़ा था पाक का गुरूर

Sun, 20 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 20 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Indira had broken the pride of Pakistan
इंदिरा काो श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कांग्रेस के जिला कार्यालय मकरंद नगर में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 99वीं जयंती मनाई गई। नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान का गुरूर तोड़ा था।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि इंदिरागांधी के कुशल निर्णय का ही नतीजा था कि 94 हजार पाकिस्तानियों को समर्पण करना पड़ा। डा. जीवन शुक्ल ने कहा कि इंदिरा गांधी के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व पीसीसी सदस्य बजरंग सिंह चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी के जोश और उत्साह को देखते हुए ही नेहरू गांधी ने उन्हें राजनीति में आगे बढ़ाया और उसका फायदा भी देश को हुआ।
विज्ञापन


डा. हाशिम सिद्दीकी ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान उन्हें इंदिरा गांधी को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त हुआ था। प्रदेश सचिव ऊषा दुबे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विजय लक्ष्मी दुबे, अजय पांडे, दिनेश पालीवाल, इमरान खां, ओमकार नाथ त्रिपाठी, लियाकत अली, मुशीर अहमद, अशोक कनौजिया, शकील अहमद, प्रदीप केलकर, राहुल गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed