{"_id":"69d00d61222fb26a960dd6c9","slug":"indecent-behavior-with-a-saint-in-the-police-station-the-inspector-was-placed-on-the-line-kannauj-news-c-214-1-knj1008-147045-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: थाने में साधु से अभद्रता, दरोगा लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: थाने में साधु से अभद्रता, दरोगा लाइन हाजिर
विज्ञापन
ठठिया। थाने के अंदर साधु से अभद्रता करना दरोगा को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी तिर्वा को सौंपी है।
31 मार्च को थाना क्षेत्र के बल्लपुरवा गांव में हुए पारिवारिक विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे। प्रथम पक्ष से अरविंद, पप्पू व सोनी, जबकि द्वितीय पक्ष से गोपाल, रिशू, रावेंद्र पटेल व हरीओम पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवाद की जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के पारिवारिक भाई साधु बाबा मुकेश मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हल्का इंचार्ज दरोगा नंदलाल से मिलने को कहा। आरोप है कि शाम को दरोगा के थाने पहुंचने पर साधु ने उनसे जानकारी लेनी चाही, जिस पर वह भड़क गए और लाठी उठाकर साधु को धमकाया।
आरोप है कि गालीगलौज करते हुए उन्हें धक्का देकर हवालात में बंद कर दिया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की जानकारी होने पर साधु को वहां से जाने दिया और दरोगा को फटकार लगाई। इस दौरान थाने में मौजूद घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि वायरल आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले भी लग चुके हैं आरोप
दरोगा नंदलाल पर इससे पहले भी लापरवाही और अभद्रता के आरोप लग चुके हैं। ठठिया कस्बे खेड़ा निवासी पुष्पा राजपूत ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया था कि उनकी पौत्री के साथ हुई घटना में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा दरोगा ने पीड़ित पक्ष को ही धमकाया। इस मामले में सीओ तिर्वा द्वारा दरोगा को फटकार भी लगाई गई थी और जांच की थी। इसी बीच साधु के साथ अभद्रता का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।