{"_id":"61098c0d8ebc3ec1bd4ea899","slug":"indecency-with-the-health-team-at-the-vaccination-center-kannauj-news-knp6441458131","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन सेंटर पर स्वास्थ्य टीम के साथ अभद्रता
विज्ञापन
वैक्सीनेशन सेंटर पर ग्रामीणों को समझाती पुलिस।
- फोटो : KANNAUJ
ठठिया(कन्नौज)। वैक्सीनेशन के दौरान सेंटर पर स्वास्थ्य टीम से कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने मामले को शांत कराया। स्वास्थ्य टीम ने बाद में दूसरा सेंटर बनाया।
मंगलवार को ठठिया थाना के बदलेपुर्वा गांव में स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन शुरू किया। वैक्सीन लगवाने के लिए भीड़ लग गई। लोग पहले वैक्सीन लगवाने के लिए हंगामा करने लगे। इसका एएनएम ने विरोध किया। लाइन लगाकर वैक्सीन लगवाने के लिए कहा। एएनएम के लाइन लगाने के लिए कहने पर कुछ लोग आक्रोशित हो गए। यह स्वास्थ्य टीम के साथ गालीगलौज करने लगे। एएनएम ने बताया कि ग्रामीणाें ने मारपीट भी की। स्वास्थ्य टीम ने मामले की जानकारी चिकित्साधीक्षक को दी। चिकित्साधीक्षक डॉ.अवधेश कुमार ने पुलिस और तहसीलदार को जानकारी दी। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
चिकित्साधीक्षक ने बताया कि बदलेपुर्वा गांव में ग्रामीणों ने वैक्सीनेशन के दौरान टीम के साथ अभद्रता कर दी। बाद में मझपुर्वा गांव में वैक्सीनेशन शुरू कराया गया। बदलेपुर्वा के ग्रामीणों को यहीं बुलाया गया। मंगलवार को सीएचसी छोड़कर 20 सेंटर पर वैक्सीनेशन कराया गया। तकरीबन सभी सेंटर पर लाइन लगाने को लेकर स्वास्थ्य टीम से कहासुनी हुई।