{"_id":"2aadbce171bc95da5e4e5e10514374a6","slug":"in-the-case-of-robbing-four-ballot-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपेटी लूट के मामले में चार जेल भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपेटी लूट के मामले में चार जेल भेजे गए
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़ियापुर मतदान केंद्र पर धावा बोल मतपेटी लूटने के
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पूछताछ के
बाद सोमवार को जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि 28 नवंबर को प्रथम चरण में सदर ब्लाक क्षेत्र की सड़ियापुर के प्राथमिक पाठशाला में मतदान केंद्र बना था। यहां दो बूथों पर वोट पड़ रहे थे। दोपहर दो बजे के करीब ढाई सौ लोगों ने मतदान कर्मचारियों पर हमला बोल दिया था। कर्मचारियों ने मतदान केंद्र के दरवाजे बंद कर लिए तो बूथ लुटेरों की भीड़ ने दरवाजे तोड़कर मतदान कर्मियों से मारपीट व अभद्रता की थी।
सरकारी पत्रावलियां नष्ट कर दी थीं। मतपेटी में स्याही डालने के बाद मतपेटी लूटकर कुएं में फेंक दी थीं। इस मामले में पीठासीन अधिकारी ने कोतवाली में 250 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने छापा मारकर सियाराम, रामप्रकाश, रोशन व कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को इन सभी को जेल भेज दिया गया।