{"_id":"f6f2e642ba89b1375dc3d6d9b9b821e8","slug":"in-revenge-beating-and-firing-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में मारपीट और फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में मारपीट और फायरिंग, चार घायल
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मामाभोले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट व पत्थर चले। इससे चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया।
शनिवार दोपहर बाद कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ कुसुमखोर क्षेत्र गए हुए थे। लौटते वक्त मामा भोले गांव के सामने से गुजरे। तभी उन्हें गांव में हंगामा होते सुनाई दिया। इस पर वह तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को आया देख विवाद कर रहे लोग अपने घरों की ओर भागने लगे।
तभी पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में बताया कि एक पक्ष के छम्मीलाल पुत्र भीखम, शेरसिंह पुत्र छत्रपाल, अशोक, मुलायम व हेतराम पुत्रगण छम्मीलाल व दूसरे पक्ष के रमेश पुत्र संतराम, रामनरेश पुत्र छोटेलाल, मोहित, पप्पू व छोटेलाल के भी पुरानी रंजिश को लेकर पहले गाली-गलौज हुई।
विज्ञापन
फिर मारपीट शुरू हो गयी। तभी दोनों पक्षों से एक-दूसरे पर पत्थर बरसने लगे। कुछ लोगों ने हवा में फायरिंग करनी शुरू कर दी। ईंट लगने से शेरसिंह, रमेश, छम्मीलाल व रामनरेश सहित कुछ महिलाएं घायल हो गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों कार्रवाई शुरू कर दी है।