फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In memory of Hussein escaped Tajia

हुसैन की याद में निकले ताजिए

Sun, 25 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 25 Oct 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
In memory of Hussein escaped Tajia

तालग्राम में मोहर्रम पर इमली तले इमाम चौक से

विज्ञापन
खलीफाओं ने अखाड़े में गाजेबाजे के साथ करतब दिखाते हुए मातमी आलम में ताजिए जुलूस निकालकर हुसैन की यादें ताजा कीं। समाजसेवियों ने पांडाल लगाकर लोगों को शर्बत पिलाया, वहीं पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

शनिवार को दोपहर गढ़ी गोखर इमामबाडे़ से नईक अंसारी, महबूब असलम व इशरार गांधीनगर, इश्तियार खां इमले तले, इकबाल नगर के पप्पू शाह, मदरसा अरबिया फैजुल उलूम के अशरफ, बजरिया के नन्हें उस्मानी, होली मोहल्ला के अतीक अहमद समेत कई ताजिएदारों ने अपने-अपने ताजिए सजाकर खलीफा शुभान खां व कयूम खां की सरपरस्ती में जुलूस के शक्ल में गढ़ी गोखरन बड़ा बाजार आदि ददि घूमते हुए हुसैन के नारे लगाते हुए तलवारीबाजी व लकड़ी के करतब दिखाए गए। शांतिपूर्वक निकले ताजियों का रास्ते में अकीदतमंद लोगों ने शर्बत व मिष्ठान स्टाल लगाकर बांटे।

शाम को ताजिए कर्बला पहुंचकर दफन किए गए। कस्बा इंचार्ज संजीव चौहान, एसआई शिवभगवान के अलावा भारी पुलिसबल मौजूद रहा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष राजू अंसारी, सभासद परवेज, असलम, शकील, हाजी इरशाद, हाजी रईस अहमद, नईम मंसूरी, इखलाख वारसी, डॉ. तौकीर वारसी, कमरुद्दीन मंसूरी, इशरार खान, चुनमुन, ऊरेज मास्टर आदि मौजूद थे, वहीं रसूलाबाद में इमाम चौक से खलीफा, मुन्ने खां, शकील खां, मजीद की अगुवाई में ताजिए जुलूस निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed