फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   In eight years, BJP brought the Ganga of development

Kannauj News: आठ साल में भाजपा ने बहाई विकास की गंगा

Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 26 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
In eight years, BJP brought the Ganga of development
कन्नौज। केंद्र व प्रदेश सरकार ने आठ साल में विकास की गंगा बहाई है। इसमें बिना भेदभाव के सभी वर्गों को लाभ दिया गया है। सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाकर आम जनता खुशहाल है। मंगलवार को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में यह बात जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने कही।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री तीन दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सूचना विभाग द्वारा तैयार की गई विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, कृषि, पेंशन, शौचालय, सुरक्षा सुविधाएं देने का काम किया है। इस अवसर पर कृषि विभाग के 30 लाभार्थियों को नमामि गंगे, जैविक खेती, देशी एग्रीजंक्शन, कृषि यंत्रीकरण, सोलर पंप तथा 10 लाभार्थियों को खेत तालाब योजना का लाभ दिया। इसके अलावा 26 महिला स्वयं सहायता समूहों प्रशस्ति पत्र दिए गए। प्रत्येक ब्लाॅक के 18 निपुण छात्रों को स्टेशनरी किट, बैग व नगर पुरस्कार व 22 निपुण छात्रों को प्रमाण पत्र व स्टेशनरी किट प्रदान की गई। इस अवसर पर तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारत का ग्रोथ इंजन बना यूपी
कन्नौज। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जनपद की प्रभारी व राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी ने प्रेस वार्ता में केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारत का ग्रोथ इंजन के रूप में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन पर कार्य किया जा रहा है। किसान सम्मान निधि के तहत 287192 किसानाें के खातों में 82506 लाख की धनराशि दी गई। किसान ऋण मोचन योजना के तहत 66055 किसानों का 39942 लाख रुपये का ऋण माफ किया गया। गेंहू, धान व अन्न खरीद करते हुए किसानों को समुचित लाभांश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन सहित सामूहिक विवाह आदि योजनाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed