{"_id":"680e74b99e897ab12a05f3cd","slug":"ig-gave-instructionsig-gave-instructions-to-take-action-in-the-case-of-rape-kannauj-news-c-214-1-knj1005-129201-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कुकर्म के मामले में आईजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कुकर्म के मामले में आईजी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
तालग्राम। बाग से लौट रहे कक्षा चार के छात्र को युवक ने दुकान में खींचकर कुकर्म की कोशिश की। मामला खुलने पर युवक ने छात्र पर चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। चाचा ने आरोपी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कहते हुए टाल दिया। एक्स पर घटना पोस्ट होने के बाद आईजी ने रविवार को संज्ञान लिया और थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने बताया कि 11 वर्षीय भतीजा कक्षा चार का छात्र है। 25 अप्रैल की रात 10 बजे बाग से घर जा रहा था। तभी गांव के बाहर दुकान किए युवक ने उसे बहलाकर कर अंदर खींच लिया और कुकर्म की कोशिश की। शोर सुनकर लोग दौड़े तो भतीजे को छोड़ दिया था। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की थी पर कार्रवाई नहीं की गई। छात्र से कुकर्म के प्रयास की घटना को एक्स पर पोस्ट कर दी गई।
तब आईजी, डीआईजी ने संज्ञान लिया है। आईजी ने पूरे मामले में थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि छात्र ने कोल्ड ड्रिंक दुकान से उठा ली थी, लेकिन छात्र की नियत चोरी की नहीं थी। पूरा मामला मारपीट का है, जिसमें युवक पर कुकर्म की कोशिश का आरोप लगाया गया।