{"_id":"58333cb54f1c1bb504b3a6c9","slug":"if-the-bank-will-not-reverse-scribbled-on-new-notoeen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए नोटोेें पर कुछ लिखा तो वापस नहीं लेगी बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए नोटोेें पर कुछ लिखा तो वापस नहीं लेगी बैंक
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
rupee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेंसी पर अगर आप कुछ भी लिख रहे हैं तो इस आदत को छोड़ दें। क्योंकि यदि नए नोट पर कुछ लिखा तो वह भी पुराने चलन के पांच सौ व एक हजार के नोट की ही तरह रद्दी का टुकड़ा बन सकता है।
आपको बता दें कि आरबीआई ने पूरे देश की बैंकाें के प्रबंधकों को इसका सर्कुलर भी जारी कर दिया है। इसमें उनसे कहा गया है कि नए नोटों पर यदि कु छ लिखा मिलता है तो उसे स्वीकार न करें। साथ ही लोगाें से भी अपील की गई है कि नोटों पर कुछ भी न लिखे। भविष्य में ऐसे नोट बैंक स्वीकार नहीं करेगा और आपके नोट एक कागज का टुकड़ा मात्र भर रह जाएंगे।
बैंक सूत्रों की माने तो सर्कुलर में बताया गया है कि जल्द ही नोटाें की गिनती करने के लिए जर्मन से बनी बनी मशीन बैंकाें को उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मशीन में नोट पर कुछ भी लिखा होने पर या उस पर किसी भी तरह का स्क्रेच होने पर उसे गिनती से बाहर कर देगी। इसके चलते आरबीआई और बैंक इस नोट को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
यह गाइड लाइन फिलहाल नए नोट पांच सौ और दो हजार के नोट के लिए जारी की गई है। उधर नोट मिलते ही कई लोगों ने नोट पर लिखना भी शुरू कर दिया है। ऐसी कई फोटो जिन पर लोगों ने नाम व अन्य कुछ टीका-टिप्पड़ी लिख कर सोशल मीडिया पर डालनी शुरू कर दी है। ऐसी कई और तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।
शादियाें में दूल्हे को नोट की माला भी पहनाई जाती है। माला में नोट गूंथते समय उन पर कई जगह पिन का प्रयोग किया जाता है। उन पर स्क्रेच भी आ जाते है। ऐसे नोट भी बैंक स्वीकार नहीं करेगी। सर्कुलर में बताया गया कि उक्त नोट में किसी भी प्रकार लिखाई, स्क्रेच किया जाता है तो उक्त नोट उसी समय बेकार हो जाएगा। उस नोट को बाजार में दुकानदार तो दूर बैंक भी वापस नहीं लेगी। इस संबंध में बैंक प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिए गए है कि वह ऐसे नोट न लें।
नोट बेकार माने जाएंगे
आरबीआई की गाइड लाइन मिल चुकी है। लिखे हुए नोट को बैंक वापस नहीं लेगा। वह नोट बेकार माने जाएंगे। इसके बारे में नई करेंसी देतेे समय बैंक उपभोक्ताओं को भी जानकारी दी जा रही है कि वह इस विशेष निर्देश का ध्यान रखें। - साकेत कुमार, पीएनबी जिला हेड