फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   If the accumulated capital is exhausted, then come home from bicycle

जमा पूंजी खत्म हुई तो साइकिल से घर निकले

Sun, 03 May 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
If the accumulated capital is exhausted, then come home from bicycle
हरियाणा (बरनाला) के भी ध्यानार्थ -- जमा पूंजी खत्म हुई तो साइकिल से घर निकले पंजाब से इलाहाबाद धान क - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। अपने घर पंजाब से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित इलाहाबाद में धान की कटाई करने वाली मशीन लेकर आए मजदूरों की जब जमा पूंजी खत्म हो गई तो वे साइकिल से ही अपने घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

पंजाब प्रांत के जिला बरनाला थाना फूल के ग्राम पटियाला निवासी राजू, दारा सिंह, प्रवेंद्र, बंटी, गर्पित, पुलर सहित दर्जन भर मजदूर 25 फरवरी को इलाहाबाद में धान की कटाई के लिए मशीनें लेकर आए हुए थे। एक माह बाद लॉकडाउन हो जाने के कारण ये सभी लोग यहीं पर फंस गए। धीरे-धीरे जब इन मजदूरों की जमा पूंजी भी खर्च हो गई तो इनके सामने कोई रास्ता नहीं बचा। बेबस होकर ये मजदूर साइकिल से ही एक हजार किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

मजदूरों ने बताया कि वह 30 अप्रैल को साइकिलों से इलाहाबाद के लिए निकले थे। पुलिस के खौफ के चलते इधर-उधर रास्तों से भटकते हुए वह यहां तक पहुंच पाए हैं। रुपये पास में न होने के कारण उनको रास्ते में खाने-पीने की चीजों की भी दिक्कत आ रही है। भला हो रास्ते में पड़ने वाले गांव में रहने वाले लोगों का, जो उनको खाना खिला देते हैं। इन मजदूरों ने आशा जताई कि वह चार-पांच दिनों में अपने घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed