फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " If someone promises to play '

‘किसी से वादा करें तो निभाएं’

Fri, 06 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 06 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
" If someone promises to play '

जश्न-ए-सौहार्द कर्बला कांफ्रेंस जामा मस्जिद मैदान

विज्ञापन
में संपन्न हुआ, जिसमें मुफ्ती, अशरफ जिलानी ने इमाम हुसैन की शहादत पर तकरीर की। हुसैन के नक्से कदम पर चलने को बताया और उनकी शहादत पर आए हुए जायरीनों को बताया कि शहादत से इस्लाम फैला है।

कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदाय के लोग मौजूद थे। हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने जो अपने नाना जान से वादा किया वह निभाया। यह भी बताया कि हम सब लोग भी याद रखें कि अगर किसी से भी वादा करें तो निभाएं। अपने माता-पिता की इज्जत करें। उनका दिल न दुखाएं। मां के पैरों के नीचे जन्नत है।

मौलाना मोनिश रजा ने कहा कि इमाम हुसैन ने याजीदी फौज को परास्त कर दिया और इस्लाम के खातिर सजद में सिर को कटवा दिया था। साथ ही ईमान की खातिर अपने आप को शहीद करवा दिया। इस मौके पर हाजी मुस्ताक राइनी, हाफीज एयाज, हाफिज राशिद, मौलाना कमर आलम, इरफान, जामा मस्जिद के मुतवल्ली इलियास राइनी, हाफीज बकारी, मोहम्मद मुस्तकीम उवैसी, मदरसा फलादारने के प्रिंसिपल की सरपरस्ती में कार्यक्रम चला।

इस मौके पर अनुराग, डॉ. महेश, पंकज गुप्त, नेता कुरैशी, शरीफ कुरैशी, मोईद्दीन, जमील मंसूरी, इस्लाइल अली, अब्दुल माजिद, गुड्डी तिवारी, योगेश तिवारी, गंगाराम यादव, रामगोपाल कुशवाहा, रियासत राइनी, रहीस अंसारी, सलाम मंसूरी, हनीफ कुरैशी, शाहिद खान, इमरान कुरैशी व शाहबुद्दीन मंसूरी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed