{"_id":"67cdefcbc73473abf1083fb8","slug":"if-arbitrary-rent-is-charged-then-there-will-be-agitation-against-cold-storage-kannauj-news-c-214-1-knj1005-126776-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मनमाना भाड़ा वसूला तो कोल्ड स्टोरेज के खिलाफ होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मनमाना भाड़ा वसूला तो कोल्ड स्टोरेज के खिलाफ होगा आंदोलन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विशुनगढ़ रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को भाकियू औनू गुट की किसान पंचायत हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सभी कोल्ड स्टोरेजों में समान भाड़ा निर्धारित किया जाए। किसानों से मनमाना भाड़ा वसूलना बंद किया जाए। अन्यथा अधिक भाड़ा वसूलने वाले कोल्ड स्टोरेजों में ही किसान पंचायतें होंगी। संगठन किसानों की मेहनत की कमाई लुटने नहीं देगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि खाद, बीज व कीटनाशक की कालाबाजारी होने से किसानों को अधिक मूल्य अदा करने पड़ते हैं। प्रशासन सब कुछ जानते हुए कार्रवाई करने की बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठा है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में रोस्टर के मुताबिक बिजली न मिलने से सिंचाई कार्य भी प्रभावित रहता है। सिंचाई के अभाव में पैदावार प्रभावित होती और किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यदि शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार न हुआ तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन शुरू करेगा।
इससे पहले जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में किसान नेताओं ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सौरिख कट पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। काफिले के साथ विशुनगढ़ रोड स्थित निजी कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर अमित यादव को प्रदेश महासचिव, अनुज दुबे युवा मंडल अध्यक्ष, लोकेश खंडेलवाल मंडल उपाध्यक्ष कानपुर मनोनीत किया। किसान पंचायत में केके प्रधान, विपिन तोमर, अनिल चौहान, योगेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, डा. सुनील सिंह, सतीश चंद्र दुबे, अरुण दुबे, संजय यादव आदि मौजूद रहे।