{"_id":"8ffc41e5dfe1885bdec1cc33e734114a","slug":"i-highway-hours-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों रहा हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों रहा हाईवे जाम
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड मुख्यालय नगर के जीटी रोड हाईवे पर स्थित
विज्ञापन
है। सोमवार को यहां पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए प्रत्याशियों को
चुनाव-चिन्हों का आवंटन होना था। ऐसे में ब्लाक में जुटी भीड़ के चलते
हाइवे पर जाम लग गया। कई घंटे तक लगे रहे जाम में कई स्कूली बसें भी फंसी
रही, जिससे उनमें सवार बच्चे भूख से बिलबिला उठे।
चुनाव चिन्ह लेने को प्रधान और सदस्य पदों के प्रत्याशी और उनके समर्थक सुबह से ही ब्लाक मुख्यालय पर जुटना शुरू हो गए थे। चुनाव चिन्ह लेने आए लोगों ने अपने वाहन ब्लाक मुख्यालय से लेकर सड़क किनारे खड़े कर दिए। उधर, चुनाव प्रचार सामग्री वालों ने सड़क किनारे फुटपाथ घेरकर अपनी दुकानें सजा ली थीं।
ऐसे में बड़े वाहनों से लेकर पैदल यात्रियों को भी कड़ी मशक्कत करने पड़ रही थी। दोपहर दो बजे हाईवे पर जाम लग गया। जल्द निकलने के प्रयास में आड़े-तिरछे फंसे वाहनों से हाईवे पर सड़क के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे जाम होने से हालत यह हो गई कि उधर से पैदल निकलना दुश्वार हो गया।
जाम के चलते कई बार वाहन चालकों की एक-दूसरे से नोकझोंक भी हुई। हालांकि, ब्लाक मुख्यालय पर पुलिस बल मौजूद था, पर किसी ने भी जाम खुलवाने की जहमत नहीं उठाई। इस बीच लोगों ने कोतवाली पुलिस को जाम की सूचना दी।
इसके बाद कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल के निर्देश पर मौके पर पहुंची चीता मोबाइल के सिपाहियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह जाम खुलवाया। जाम में अन्य वाहनों के अलावा कई स्कूल की बसें व अन्य छोटे वाहन भी फंसे हुए थे। ऐसे में उन पर सवार बच्चे भूख के चलते बेहाल दिखे।