{"_id":"5e08eeae8ebc3e87e618bce0","slug":"hypertension-line-fell-on-the-road-protest-kannauj-news-knp535172856","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरी हाईटेंशन लाइन, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गिरी हाईटेंशन लाइन, प्रदर्शन
विज्ञापन
सिकंदरपुर में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से विरोध करते लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर में बजरिया रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से नाराज लोगों ने रविवार को बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गनीमत रही की तार गिरने के समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं था।
नगर के लोगों ने बताया कि यहां के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। तार टूटकर गिरने की ये तीसरी घटना है। लोगोें ने कहा कि विभाग को हाईटेंशन लाइन के नीचे जाल बिछवाना चाहिए। भाजपा नेता सिंटू दुबे ने बताया कि 16 सितंबर को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक युवक झुलस गया था।
इसके अलावा दो अक्तूबर को नगर पंचायत रोड पर करंट की चपेट में आने से बंदर की मौत हो गई थी। बिजली विभाग की टीम ने दोपहर को पुरानी लाइन को जोड़कर आपूर्ति चालू कराई।
विज्ञापन
इस दौरान सिंटू दुबे, सुनील गुप्ता, अमित गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजू सभासद, हनी सिंह, ध्रुव दुबे, अभय दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि जाल बिछवाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा जा चुका है। बजट आते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।