{"_id":"60942cd38ebc3ed6bc4af486","slug":"hurt-by-beating-father-lost-his-life-by-consuming-poison-kannauj-news-knp6270961104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से आहत पिता ने जहर खाकर जी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से आहत पिता ने जहर खाकर जी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। नौकरानी के साथ पिता को आपत्तिजनक हालत में देख बेटों का खून खौल उठा। बेटों ने पहले युवती को पीटकर भगाया इसके बाद पिता की भी धुनाई कर दी। इससे आहत पिता ने रात में जहर खाकर जान दे दी। बेटों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
मामला कस्बे के एक मोहल्ले का है। एक व्यक्ति के यहां तिर्वा रोड निवासी युवती घरेलू काम के लिए आती थी। पत्नी की मृत्यु कई साल पहले हो जाने से तन्हाई में जीवन व्यतीत कर रहे उस व्यक्ति का युवती से प्रेम प्रसंग हो लगा।
चोरी-छिपे चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हो गई थी, लेकिन इसे नजरअंदाज करते रहे। मामला उस समय बिगड़ गया जब बुधवार की देर शाम पिता को युवती के साथ घर के अंदर ही आपत्तिजनक हालात में पुत्रों ने देख लिया। पहले युवती की जमकर पिटाई की और उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुत्रों ने मिलकर पिता को जमकर पीटा। देर रात हुई इस घटना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए, लेकिन घर के अंदर हो रही इस घटना के दौरान किसी ने भी उनको बचाने का प्रयास नहीं किया।
पिटाई से आहत अधेड़ ने देर रात जहर खा लिया। इससे रात में ही मौत हो गई। सुबह पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी। कस्बा के चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत को छानबीन के निर्देश दिए गए हैं।