फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hungama for water

रमजान में पानी की किल्लत, ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 05 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Mon, 05 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
hungama for water
पानी के लिए हंगामा करते लाोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विकास खंड तालग्राम के ढिपारा में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के  बाद भी टंकी की मोटर और हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए है।

विज्ञापन


सोमवार को ढिपारा के मुस्लिम मोहल्ला निवासी खलील, सत्तार, सरफुद्दीन, साबरीन, इदरीश, हबीब, शेर मोहम्मद, नूर मोहम्मद, राज मोहम्मद, नबी आलम, फिरोज, कल्लू, नफीस, लियाकत, इस्लाम, सौराब समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि रमजान की शुरुआत होने के दो दिन बाद गांव की पानी की टंकी खराब हो गई। रमजान का त्योहार देखते हुए कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं, मोहल्ले में लगे तीन हैंडपंपों में सत्तार व जमालुद्दीन के दरवाजे पर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब है। जलील के घर के सामने लगा हैंडपंप ही पानी दे रहा है। कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप ठीक कराने का अनुरोध कर चुके हैं, लेकिन हैंडपंप सही न होने के कारण दूसरे मोहल्ले में हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही है। खेतों में लगे नलकूपों से पानी भरने को मजबूर हैं।   
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन में हैंडपंप ठीक न हुए तो डीएम से शिकायत करेंगे। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान आज बोर करने की बात कहकर टाल देते है। ग्रामीणों ने शीघ्र हैंडपंप ठीक न होने पर डीएम से शिकायत करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed