{"_id":"6a7b71bbcbbf3ec6f504175c","slug":"ht-line-passing-over-school-students-stage-protest-kannauj-news-c-214-1-knj1005-154145-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: स्कूल के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन, छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: स्कूल के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन, छात्रों ने किया प्रदर्शन
Wed, 12 Aug 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
छात्रों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
चपुन्ना ब्लॉक हसेरन क्षेत्र के ग्राम जरिहापुर स्थित कंपोजिट स्कूल परिसर के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। जर्जर तारों से अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार तार टूटकर नीचे गिरने से बड़ा हादसा टल चुका है। इससे नाराज छात्रों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय जरिहापुर में 201 बच्चे पंजीकृत हैं। स्कूल परिसर के ऊपर से गुजरी एचटी लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। इससे स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों की जान पर खतरा बना रहता है। अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन को स्कूल परिसर से बाहर नहीं किया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधानाध्यापक संदीप त्रिपाठी ने बताया कि एचटी लाइन से छात्रों की सुरक्षा को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक लाइन को स्थानांतरित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण छात्रों की जान जोखिम में है। प्रदर्शन कर छात्रों ने एचटी लाइन को तत्काल बाहर स्थानांतरित कराने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अधीक्षण अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर के ऊपर से एचटी लाइन गुजरने का मामला संज्ञान में आया है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। छात्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। नियमानुसार कार्रवाई कर लाइन को जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन