फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hotel watchman hit by auto from front, dies

Kannauj News: होटल चौकीदार को ऑटो ने सामने से मारी टक्कर, मौत

Sun, 13 Apr 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hotel watchman hit by auto from front, dies
छिबरामऊ। होटल पर चौकीदारी कर रहे वृद्ध को शनिवार को तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्राम उधन्नापुर निवासी चंद्रप्रकाश दुबे (65) नेशनल हईवे पर एक कोल्ड स्टोर के सामने स्थित होटल पर चौकीदार थे। सुबह पांच बजे बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से चंद्र प्रकाश को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। होटल के कर्मचारियों ने इलाज के लिए एंबुलेंस से चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चंद्र प्रकाश के भतीजे टीटू ने बताया कि वह अविवाहित थे और उनके पास रहते थे। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed