फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hospital,kannauj,kannauj news

अग्निशमन विभाग से एनओसी के बिना चल रहे विनोद दीक्षित और जिला अस्पताल

Sat, 16 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
hospital,kannauj,kannauj news
कन्नौज। जिला अस्पताल और विनोद दीक्षित अस्पताल का फायर बिग्रेड की एनओसी का नवीनीकरण ही नहीं कराया गया। तपती धूप में सरकारी अस्पताल मरीजों और कर्मचारियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर और महिला विंग में लगे फायर फाइटर सिस्टम के हाईडेंट प्वाइंट की फ्लैंग ही गायब हैं। अस्पताल परिसर और महिला विंग में लाखों की लागत से आग बुझाने के लिए लगाया गया फायर फाइटर सिस्टम कंडम होता जा रहा है। पानी सप्लाई के लिए अस्पताल परिसर में करीब 25 से ज्यादा हाईडेंट प्वाइंट की सुविधा है। जरूरत पड़ने पर फायरब्रिगेड कर्मियों को आग बुझाने के लिए हाईडेंट प्वाइंट के प्रेशर से पर्याप्त पानी मिल सके, लेकिन अस्पताल परिसर में लगे हाईडेंट प्वाइंटों से होज पाइप लगाने वाली फ्लैंग गायब हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि 2018 में जिला अस्पताल का फायर एनओसी का नवीनीकरण हुआ था। उसके बाद से अभी तक एनओसी जारी नहीं हुई है। वहीं विनोद दीक्षित अस्पताल का भी करीब चार साल से एनओसी नहीं जारी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस शक्ति बसु ने बताया कि फायर की एनओसी के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जा चुका है। जल्द ही एनओसी ले ली जाएगी।
वहीं विनोद दीक्षित अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुधांशु दुबे ने बताया कि फायर एनओसी नवीनीकरण के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है, जल्द ही एनओसी के लिए आवेदन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed