फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Holding negligence in manrega, notice to 16 pradhan

मनरेगा में लापरवाही, 16 प्रधानों को नोटिस

Fri, 16 Jan 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Fri, 16 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Holding negligence in manrega, notice to 16 pradhan
मनरेगा में एक लाख रुपये से कम धनराशि खर्च कर विकास कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 10 रोजगार सेवक व सचिव और तकनीकी सहायकों को नोटिस भेजा गया है। जनवरी अंत तक लक्ष्य के अनुरूप काम न कराने पर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज होंगे। वहीं अन्य का वेतन व मानदेय रोका जाएगा।
विज्ञापन


तालग्राम के बीडीओ पंकज यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत मझपुरवा में 14 हजार, जुनेदपुर में 17 हजार, बिराहिमपुर निजामपुर में 35 हजार, सराय दौलत में 7 हजार, पनगवां में 65 हजार, गंगागंज गुरौली में 74 हजार, बबरापुर मखदूमपुर में 75 हजार, नरमऊ में 84 हजार, लाड़पुर में 94 हजार, सकरहनी में 70 हजार रुपया ही मनरेगा में खर्च हो सका।
विज्ञापन


यहां के प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक और रोजगार सेवक ने काम में घोर लापरवाही बरती। इसी तरह बिरौली में 55 हजार, रौरा में 63 हजार, रजलामऊ में 65 हजार, मुसाफिरपुर मे 77 हजार, सलेमपुर में 55 हजार, अमरौली में 97 हजार रुपये ही खर्च हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीडीओ ने कहा कि कामचोरी अब बरदाश्त नहीं की जाएगी। 31 जनवरी तक एक लाख रुपये से अधिक का विकास कार्य न करने वाले प्रधानों के वित्तीय पावर सीज किए जाएंगे। बीडीओ की इस कार्रवाई से विकास कार्य कम कराने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed