{"_id":"36293307198fba2a9ce70a40fb6d357c","slug":"hitech-ambulance-donate-to-medical-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज को मिली आधुनिक एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज को मिली आधुनिक एंबुलेंस
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश शासन ने करीब 64 लाख की लागत से निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस मेडिकल कालेज को प्रदान की है। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल व मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.वीएन त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.वीएन त्रिपाठी ने बताया कि यह एंबुलेंस पूर्णतया वातानुकूलित व आईसीयू की सुविधाओं से लैस है। इसमें गंभीर मरीज के लिए वेंटीलेटर की भी सुविधा है। साथ ही दुर्घटनाओं में घायल लोगों को मेडिकल कालेज अथवा यहां से रिफर होने के दौरान कानपुर व लखनऊ तक जाने के लिए भी व्यवस्था है।
इस एंबुलेंस का उपयोग जनपद में वीवीआईपी के विजिट में भी उपयोग होगा। साथ ही जिले में कहीं भी कोई आकस्मिक बड़ा हादसा होने के दौरान भी इसका उपयोग किया जाएगा। मेडिकल कालेज में भर्ती होने वाले मरीजों को रिफर होने के दौरान प्रति किलोमीटर की दर से निर्धारित सरकारी रेट के हिसाब से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कालेज के प्रभारी सीएमएस डा.दिलीप सिंह, सर्जन डा.आईए अंसारी, ब्लड बैंक के इंचार्ज डा.एसके ध्रुव, आर्थो के डा.दीपक सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।