फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   High tension wire fell on wheat crop

हाईटेंशन तार गिरने से नौ बीघा गेहूं की फसल राख

Thu, 07 Apr 2016 12:20 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Thu, 07 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
High tension wire fell on wheat crop
जलकर राख हुई गेहूं की फसल। - फोटो : amar ujala
नगला समाधान में दोपहर 12 बजे के करीब नगला डढुअन निवासी कढ़ोरीलाल व श्रीकृष्ण के खेत के ऊपर से निकला हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया। इससे लगी आग से खेत पर खड़ी नौ बीघा गेहूं की फसल जल गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद मुआवजे की मांग को लेकर नादेमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने मुआवजा दिलाने का अश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


नगला डढुअन निवासी कढ़ोरीलाल का आठ बीघा व श्रीकृष्ण का एक बीघा खेत नगला समाधान में है। दोनों के खेतों से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। बताते है कि यह लाइन बहुत ही जर्जर है। जिसको लेकर कई बार ग्रामीण विद्युत विभाग से शिकायत कर चुके हैं, मगर कुछ नहीं हुआ। बुधवार दोपहर हाईटेंशन का जर्जर तार खेतों पर खड़ी गेहूं की फसल पर टूट कर गिर पड़ा। इससे फसल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आसपास के तमाम किसान दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में नौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग बुझने के बाद फायरब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नादेमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रजनेश चौहान ने जाम खुलवाने का प्रयास किया मगर किसान नही मानें। बाद में एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित मौके पर पहुंचे और मुआवजा दिलाने  के साथ ही विद्युत विभाग से तार बदलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed