फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Heat in more heat in May

मई में और परेशान करेगी गर्मी

Sat, 29 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 29 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Heat in more heat in May
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने मई में तापमान में और वृद्धि की भविष्यवाणी करी है। तापमान 43 के पार जाने की संभावना जताई गई है। पूर्वी हवाएं तपिश को और बढ़ाएंगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए मवेशियों को छांव वाले स्थानों पर बांधने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही दिन में तीन बार पानी पिलाने को कहा है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से कन्नौज जिले के लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली है। तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच रहा। वहीं अब दोबारा मौसम करवट लेने वाला है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. विजय कुमार बताते है कि तीन मई को जिले में तापमान 43 डिग्री के पार जा सकता है। रात के तापमान में गिरावट रहेगी। शनिवार को तापमान 41 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही एक मई से मौसम में आर्द्रता बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि रात में सर्दी और दिन में अत्याधिक तापमान से शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। लोग जरूरत के समय ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल के चिकित्सक सोनम बाजपेयी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होगी। बासी भोजन कदापि न करें। चार रोटी की भूख हो तो तीन ही खाएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। बाहर की खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। कटे-फटे फलों से बचें। रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें। बच्चों में साफ-सफाई के विशेष ध्यान दें। उमस भरे मौसम में स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। शरीर में दाने व स्किन संबंधी समस्या पर तत्काल सरकारी चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed