फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Health team has given medicines in Bhavani Sarai

भवानी सरायं में स्वास्थ्य टीम ने बांटी दवाएं

Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Fri, 26 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Health team has given medicines in Bhavani Sarai
मरीजों का इलाज करते डाक्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विकास खंड तालग्राम के भवानी सरायं में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मरीजों का चेकअप कर दवाएं बांटी। चिकित्सकों ने मरीजों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है। एमओआईसी व एसीएमओ ने निरीक्षण कर शिविर में उपचार की जानकारी ली। गांव में फैली गंदगी सफाई के लिए प्रधान को सलाह दी। इस दौरान दो दर्जन से अधिक रोगियों को दवा बांटी गई हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से डा. बाबूराम शाक्य, फार्मासिस्ट रिंकू गौतम, डेंटल डा. अविनाश, कुष्ठ रोग विशेषज्ञ सुरजीत ने गांव पहुंचकर चेकअप किया। अमित, प्रशांत, गीता, शिवानी, नेहा, मनीषा, संजय, माधव सिंह, शिखा, राजेश, अनिल कुमार, अनुज समेत दो दर्जन से अधिक अन्य रोगियों को दवाएं दी हैं। मरीजों की जांच के लिए स्लाइड बनाई गई हैं। एमओआईसी डा. इरशाद व एसीएमओ डा. केसी राय ने कैंप पहुंच कर रोगियों का हाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों ने प्रधान विजय सिंह गंदगी को साफ कराने की हिदायत दी। जिस पर प्रधान ने तत्काल डीपीआरओ से फोन कर सफाई कर्मचारी की मांग की है, डीएम को पत्र भेजकर मांग की है।
विज्ञापन


डा. बाबूराम शाक्य ने लोगों को साफ-सफाई रखने के साथ शुद्ध पानी व ताजा भोजन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कटे-फटे फलों का सेवन न करें। धूप में घरों से बाहर न निकलें। घरों के  आसपास गंदा पानी जमा न होने दें। करोसीन व डीडीटी का छिड़काव करें। जिससे नालियों में मच्छर न पनपें। रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। छुआछूत के रोगों में अन्य सदस्यों को अलग रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय कनौजिया, सत्येंद्र गुप्ता, बबलू, शिवानंद, आशा गीता, रामानंद आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed