फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   " Health " of the primate who Mjron !

मजरों की ‘खराब सेहत’ का रहनुमा कौन!

Tue, 20 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 20 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
" Health " of the primate who Mjron !

ग्राम पंचायत अहिरूआ राजारामपुर के मजरों में विकास

विज्ञापन
के नाम पर सिर्फ ग्रामीणों से वादे होते रहे हैं। गांव में सड़क, गलियों से चारों तरफ फैली दुर्गंध खुद ही कहानी बयां कर रही है। ग्राम पंचायत के तीन मजरें हैं और तीनों की हालत जस की तस है। गंदगी का अंबार होने के कारण खुली हवा में सांस लेना दूभर हो जाता है।

उस पर अब फिर ग्रामीणों को सपने दिखाने का खेल जारी हो चुका है। इसके साथ ही किसी भी मजरे में विद्युतीकरण नहीं होने से ग्रामीण लालटेन की रोशनी में रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं ग्रामीण विकास कार्यों में पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं।

अहिरूआ राजारामपुर के ग्रामीण भले ही गांव में कोई भी समस्याएं नहीं होने की बात कहे रहे हो, पर इस ग्राम पंचायत के तीन मजरें हैं। जिसमें मजरा नगला बरी, टीका नगला और नगला डाल है। इन सभी मजरों में समस्याओं का साम्राज्य फैला पड़ा है। सभी मजरें कच्ची सड़कों पर जलभराव की समस्याओं से पहचाने जाते हैं।

इन गांवों में एक भी सीसी रोड नहीं। कच्चा मार्ग आवागमन के दुश्वार है और नालियां नहीं होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी दरवाजों पर ही जमा हो जाता है। जलभराव तो गांव की प्रमुख समस्या है। गांव की संकरी कच्ची गलियों से निकलने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

वहीं जलभराव और गंदगी से होकर निकलने को गांव के बच्चे और बूढ़े मजबूर हैं। इसके साथ ही यह सभी मजरे विद्युतीकरण से अछूते हैं, जिससे गांव के लोग टालटेन युग में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सभी मजरों में सैकड़ों की आबादी होने के बाद भी हैंडपंपों की संख्या भी काफी कम है, जिससे लोगों को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ता है।

वहीं गांव में लगे कई हैंडपंपों से गंदा और बदबूदार पानी भी आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है गांव में हैंडपंप लगाने में भी पक्षपात किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत अहिरूआ राजारामपुर में दो मकानों को छोड़-छोड़कर हर मकान के बाहर हैंडपंप लगवाए गए हैं।

गांवों में हैंडपंप लगवाने में भी अनदेखी की गई है, जिससे उन लोगों को काफी दूर लगे हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों को नालियों में पटी गंदगी खुद ही साफ करनी पड़ती है। बिना संसाधनों के हाथों से नालियों की सफाई करना उनकी मजबूरी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed