फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health

41 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सीएम आज करेंगे उद्घाटन

Sat, 04 Dec 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
health
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के 41 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन करेंगे। सोमवार से सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र काम करने लगेंगे। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों में गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से इलाज होगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए शासन से 24 एएनएम मिली हैं। इनकी तैनाती कर दी गई है। 17 स्वास्थ्य उपकेंद्रों में नजदीक के सीएचसी या पीएचसी के एएनएम की तैनाती की गई है। शासन से 17 एएनएम नियुक्ति होते ही इनको पूर्व के स्थान पर भेज दिया जाएगा। एक उपकेंद्र में एक एएनएम की तैनाती हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा किसी भी कर्मचारी की तैनाती नहीं होगी। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों में सोमवार से गर्भवती महिलाओं का इलाज शुरू हो जाएगा। सीएमओ ने बताया कि एएनएम गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी, उनका टीकाकरण, एचआईबी, यूरिन, ब्लड शुगर की जांचें, बच्चों का टीकाकरण और महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की गोलियां देने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बने हैं स्वास्थ्य उपकेंद्र
सदर ब्लॉक के खुर्रमपुर, रामपुर मुढ़ेरी, सौंसरी, मित्रसेनपुर, भिदासिन, कटरी गंगपुर, महमूदपुर, जलालपुर अमरा, कटरी अमीनाबाद महचंदापुर। छिबरामऊ ब्लॉक के सिंहपुर, रनवीर, बहबलपुर व बिबिया जलालपुर। गुगरापुर ब्लॉक के मनोरथपुर बांगर। सौरिख ब्लॉक के सराय ठेकु व मलिकपुर। जलालाबाद ब्लॉक के फरिकापुर व बैसाबारी। तालग्राम ब्लॉक के ग्यानपुर, बिरौली, तिकरी कलसान, नेपालपुर, सकरहनी व नारामऊ। हसेरन ब्लॉक के रामपुर करन। उमर्दा ब्लॉक के बदनपुर बीरहार, रहमतपुर, सिंहपुर, गुरौली, मुगरा, कलुआपुर, बहसोरा, शाहनगर, चंदौली, सरसई, तिजलापुर, पट्टी पवोरा, सतसार, बहसुइया व फकीरपुर बरेवा में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed