फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   health,kannauj,kannauj news

नवीनीकरण न होने पर 29 अस्पतालों को नोटिस

Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
health,kannauj,kannauj news
कन्नौज। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी नवीनीकरण न कराए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद में संचालित 29 प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। 10 जून तक नवीनीकरण कराने के निर्देश सीएमओ ने दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमे के मुताबिक जनपद में 50 प्राइवेट चिकित्सालय हैं। हर वर्ष 31 मई को अस्पतालों का नवीनीकरण कराया जाता है। नवीनीकरण एक वर्ष के लिए ही मान्य होता है। नवीनीकरण के लिए आवेदन के साथ अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लगाना होता है। लगभग एक पखवारा पहले अग्निशमन विभाग के जिम्मेदारों ने सीएमओ को जानकारी दी थी कि यहां बड़ी संख्या में प्राइवेट अस्पताल उनकी एनओसी के बिना ही संचालित हो रहे हैं। कई अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम समेत कई आवश्यक उपकरण न होने की बात भी सामने आई थी। 31 मई बीत चुकी है, लेकिन 29 अस्पतालों का नवीनीकरण अभी तक नहीं हुआ है।
विज्ञापन

तीन अस्पतालों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन ही नहीं किया है, जबकि 26 के पास अग्निशमन विभाग की एनओसी नहीं है। हालांकि इनमें से 15 ने नवीनीकरण के लिए आवेदन किए हैं। यही वजह है कि सीएमओ ने 29 प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मार्च में बैगर फायर एनओसी के संचालित अस्पताल और नर्सिंग होमों के नवीनीकरण पर रोक लगाए जाने के लिए पत्र भेजा गया था। बुधवार तक सिर्फ 15 प्राइवेट अस्पतालों को एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी किया गया है।
- महेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
स्वास्थ्य विभाग में जिले में 50 निजी अस्पताल पंजीकृत हैं। 31 मई तक इन अस्पतालों का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। नवीनीकरण के लिए 10 जून तक का समय बढ़ाया गया है। अभी तक सिर्फ 21 निजी अस्पतालों के नवीनीकरण को आवेदन दाखिल हुए हैं। शुक्रवार को 29 प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है।

- डॉ. जेजे राम, एसीएमओ
तो क्या फर्जी एनओसी से हो गया नवीनीकरण
पूरे मामले में खास बात यह है कि अग्निशमन विभाग ने सिर्फ 15 अस्पतालों को ही एनओसी दी है। बावजूद इसके 21 अस्पतालों का नवीनीकरण हो गया। सवाल यह है कि आखिर छह अस्पतालों को नवीनीकरण के लिए एनओसी कहां से मिली। या तो फर्जी एनओसी लगाई गई या फिर बिना एनओसी के ही नवीनीकरण कर दिया गया।
फायर एनओसी के मानक
- दूसरी व तीसरी मंजिल की सीढ़ियां 1.2 मीटर चौड़ी होनी चाहिए।
- अस्पताल की छत पर पांच हजार लीटर का वाटर टैंक व प्रत्येक मंजिल में पाइप फिटिंग।
- 450 एलपीएम (लीटर पर मिनट) क्षमता का मोटर।
- अलार्म सिस्टम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed