फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Headmaster suspended for not providing records and explanation

Kannauj News: अभिलेख और स्पष्टीकरण न देने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended for not providing records and explanation
कन्नौज। प्रधानाध्यापक और शिक्षिका के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। बीएसए, बीईओ ने मामले की जांच की थी, जिसमें स्कूल में अभिलेख न बनाने और स्पष्टीकरण न देने पर मंगलवार को प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। साथ ही शिक्षिका की वेतन वृद्धि पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


ठठिया के बहादुरपुर स्थित प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार पर शिक्षिका ने कई गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। साथ ही छात्रों के अभिभावकाें ने प्रदर्शन करते हुए शिक्षिका पर शिक्षण कार्य न करने का आरोप लगाया था। उमर्दा बीईओ विपिन कुमार ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद बीएसए संदीप कुमार, सीओ कुलवीर सिंह, बीईओ मधुलिका बाजपेई, रमेश चौधरी, शिवेंद्र वर्मा ने स्कूल पहुंचकर छात्रों से घटना के संबंध में जानकारी की थी। साथ ही स्कूल के अभिलेख जांच के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यापक को स्पष्टीकरण न देने अभिलेख अवलोकित न कराने के साथ ही छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव डालने समेत विभिन्न आरोपों के चलते प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए डिगरगढ़ी स्थित प्राथमिक स्कूल से संबद्ध किया गया है। साथ ही शिक्षिका की वेतन वृद्धि पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। बीएसए ने बताया कि शिक्षामित्र रविकांत को स्कूल संचालन के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed