फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hatya

डेयरी पर दूध देकर लौट रहे किसान की हत्या

Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
hatya
hatya - फोटो : KANNAUJ
तालग्राम। डेयरी पर दूध देकर शुक्रवार देर शाम साइकिल से घर लौट रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूचना पर सीओ सदर, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के खजुरियन नगला गांव निवासी किसान सोबरन सिंह राजपूत(60) पुत्र कल्याण उर्फ कल्ला खेती के साथ पशुपालन भी करते थे। शुक्रवार शाम बमरौली गांव में निजी डेयरी पर दूध देने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे तो परिजनों ने फोन किया, कॉल न उठने पर उनकी खोजबीन शुरू की गई। रात 9 बजे के बाद उनका शव गांव और जोगिन डेरा के बीच एक पुलिया के पास रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बड़े पुत्र मोहर सिंह उर्फ नारायण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक किसान के दो बेटे मोहर सिंह उर्फ नारायण (32) और अभिशेष उर्फ अनुरुद्व (24) की शादी हो चुकी है। पत्नी रामदर्शनी का रो रो कर हाल बेहाल है
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा।
किसान की गांव में जमीन की रंजिश चल रही थी। आशंका है कि हत्या के तार इसी से जुड़े हैं।
पत्नी रामदर्शनी ने रोते हुए बताया कि रोज दूध देने डेरी पर सुबह-शाम जाते थे। शुक्रवार शाम भैस ने कम दूध दिया। उन्होंने कहा सर्दी है, दूध खराब नहीं होगा। शनिवार को सुबह इकट्ठा दूध लेकर चले जाना, लेकिन नहीं मानें। शायद बात मान लेते तो, जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed