फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Has been accused of shoddy construction

घटिया निर्माण का आरोप लगा किया प्रदर्शन

Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Has been accused of shoddy construction

चिरैयागंज के निकट बनवाई जा रही पुलिया में घटिया

विज्ञापन
ईंटों के प्रयोग और कार्य धीमा होने पर नगर पालिका के सभासद सहित अन्य लोगों ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रशासन से जांच कराने की मांग की। बाद में एडीएम रमेश चंद्र यादव को मांगपत्र सौंपा गया।

डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि पालिका की ओर से फूलमती मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर हो रहे पुलिया निर्माण में घटिया किस्म की ईंटों और सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। यह शहर से आने के लिए मुख्य मार्ग है। मकरंदनगर आने वाले लोगों को पुलिया के निर्मित न होने से काफी घूमकर आना पड़ रहा है।

इसके अलावा नवदुर्गा व्रतों के चलने के कारण बड़ी संख्या में लोग सुबह व शाम को फूलमती देवी मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। पुलिया का निर्माण एक माह से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका है। खुली पुलिया के कारण दुर्घटना की भी आशंका है।

एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण करा रहे ठेकेदार का भुगतान रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा मानक की जांच कराए जाने को कहा। इस मौके पर सभासद वीरपाल यादव, अमित दुबे, अनुराग दुबे, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, शशिकांत कटियार, संतोष शर्मा, सभासद सुनीता यादव, धमेंद्र कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed