फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hanged for being beaten during dance

डांस के दौरान पिटने पर लगा ली फांसी

Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
hanged for being beaten during dance
तालग्राम(कन्नौज)। बरात में डीजे पर डांस के दौरान पिटाई से आहत युवक ने गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे को बचाने पहुंचीं मां से भी मारपीट की गई थी।
विज्ञापन

बिरियन नगला गांव के रामवीर का बेटा अमर पाल सिसौदिया(20) पिता के साथ मजदूरी करता था। वह मंगलवार रात गांव के पप्पू की बेटी की बरात में डीजे पर डांस कर रहा था। गांव के लोग और बराती भी नाच रहे थे। इस दौरान पसंद का गाना बजाने को लेकर इनसे विवाद हो गया। इन्होंने अमर पाल से मारपीट कर दी। जानकारी पर बचाने पहुंचीं मां कुसुमा को भी पीट दिया। इसके बाद अमर पाल गायब हो गया। परिजन तलाश करने लगे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव से बाहर जामुन के पेड़ पर धोती के फंदे से शव लटका मिला। इसकी सूचना उसकी मां को दी र्गई। कुसुमा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। रामवीर की सूचना पर थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर का बुझ गया चिराग
मजदूरी करने वाले रामवीर के दो बेटे थे। बड़े बेटे मूलचंद्र की आठ साल पहले त्यौर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मौत हो गई थी। अब परिवार में अमर पाल ही अकेला था। उसकी मौत से घर का चिराग बुझ गया।

28 जुलाई को होनी थी शादी
परिवार के लोगों ने बताया कि अमर पाल की शादी तय हो गई थी। पिता रामवीर उसकी शादी की तैयारियों में लगे थे। 28 जुलाई को बरात जानी थी। उससे पहले उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed