फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hallan cuerpo de adolescente flotando en el canal del Ganges, agitado

गंग नहर में बहता मिला किशोरी का शव, मचा हड़कंप

Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hallan cuerpo de adolescente flotando en el canal del Ganges, agitado
इंदरगढ़ (कन्नौज)। थानाक्षेत्र के कटैया पुल के पास गंग नहर में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है। पुलिस ने शव नहर से निकलवा कर मोर्चरी में रखवा दिया है। शव के शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहीं से शव बहकर आने की आशंका जताई है। शव पांच से छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

गंग नहर कटैया पुल के पास 15 वर्षीय लड़की का शव पानी पर उतराता देखा गया। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव पुराना है और गलने लगा है। कपड़ों से ही लड़की की पहचान हो सकती है। पहचान के लिए 72 घंटे तक शव को मोर्चरी में रखा जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed