फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   hadsa

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Fri, 10 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
hadsa
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा/तालग्राम। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिर्वा में एक लोडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिसमें चालक की मौत हो गई। वहीं आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना में तीन लोग घायल हुए। वहीं एक्सप्रेस वे पर ही कार पलटने की दूसरी घटना हुई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

तिर्वा। इंदरगढ़ थाने के कनौली गांव के पास अनियंत्रित लोडर के पेड़ से टकराने से चालक की मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
सदर कोतवाली के हैवतपुर कटरा गांव निवासी सतेंद्र (35) पुत्र ईश्वर दयाल गुरुवार शाम लोडर से सौरिख गए थे। रात लगभग 11 बजे लौटते समय इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के कनौली गांव के पास लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में टकरा गया। टक्कर की आवाज को सुन ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल चालक को मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तालग्राम। चालक को झपकी आने से लखनऊ से गुरुग्राम जा रही कार आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। यूपीडा एंबुलेंस के ईएमटी ने उपचार किया और दूसरी कार से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली ऊंचाहार एनटीपीसी कालोनी निवासी अनूप पाठक (25) पुत्र महेंद्र सिंह पाठक अपने साथी रविंद्र पाठक (23) पुत्र वंशीधर पाठक, शंशाकर मिश्रा (21) पुत्र वीके मिश्रा के साथ गुरुग्राम जा रहे थे। कार को अनूप चला रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास शुक्त्रस्वार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब चालक को झपकी आने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। एनसीसी और यूपीडा गश्ती दल ने कार सवार तीनों को बाहर निकाला। मौके पर उपचार मुहैया कराकर दूसरी कार से भेज दिया गया। क्षतिग्रस्त कार को क्त्रस्ेन से उठवाकर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।

तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 20 मिनट के अंतराल पर हुए हादसे में कार चालक और किशोरी घायल हो गई। एनसीसी और यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने एबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें भी चालक को झपकी आने से कार हादसाग्रस्त होने की बात कही जा रही है। दिल्ली वसंतकुंज कालोनी निवासी सुनील कुमार(50) पुत्र त्रिवेणी प्रसाद तिवारी लखनऊ से दिल्ली कार से लौट रहे थे। साथ में एक किशोरी पूजा(13) पुत्री रामेश्वर भी थी। थाना तालग्राम के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर बेहटा गांव के सामने पहुंचते ही शुक्रवार सुबह छह बजे के करीब कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक और किशोरी घायल हो गई। एनसीसी गश्ती दल ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। कार को एक्सप्रेस वे लेन से क्त्रस्ेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed