फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Grandiosely extracted immersion trip

धूमधाम से निकाली विसर्जन यात्रा

Sat, 24 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 24 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Grandiosely extracted immersion trip

शुक्रवार को कस्बे में मूर्ति विसर्जन यात्रा धूमधाम

विज्ञापन
के साथ निकाली गई। यात्रा में उमड़ी भीड़ ने भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान एटा से आई काली मंडल व मथुरा से राधाकृष्ण मंडल के कलाकार भी भक्ति गीतों पर थिरकते रहे।

बाद में गांव मड़ियन देवी स्थित तालाब में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। कस्बे के तिराहा स्थित संतोषी माता मंदिर, रेलवे रोड हनुमान मंदिर, बिजली घर स्थित गंगेश्वरनाथ मंदिर, तिर्वा रोड स्थित मां भगवती सेवा समिति सहित करीब आधा दर्जन स्थानों पर दुर्गा पांडाल में मूर्तियां स्थापित की गई थी।

शुक्रवार को विसर्जन से पहले सभी मूर्तियों को ट्रैक्टरों पर सजाकर रखा गया। तिराहा पर कस्बा व आसपास ग्रामीण अंचलों से आई मूर्तियां भी एकत्रित हुई। यहां से एक विशाल शोभायात्रा की शुरुआत हुई। भारी हुजूम के साथ यात्रा जीटी रोड, पूर्वी रेलवे क्रासिंग, तिर्वा रोड, चकोर रोड होते हुए गांव मड़ियन पहुंची।

यहां तालाब में मंत्रोच्चारण के मध्य मूर्तियों का विसर्जन किया गया। मां भगवती सेवा समिति की ओर से बुलाए गए कलाकारों की टीमों ने तलवारबाजी के हैरअंगेज कारनामे दिखाए। मथुरा से आई राधा कृष्ण व गोपिकाओं की टीम ने भी भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed