{"_id":"1ff6f8707f430c0c248704f51384a833","slug":"grand-procession-of-faith-in-the-inundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा में शामिल नगर
विज्ञापन
की जीवंत झांकियों के पात्रों द्वारा किए गए हृदयस्पर्शी प्रदर्शन को देख
लोग भावविभोर हो गए। शोभायात्रा देखने को सड़कों पर भीड़ का रेला उमड़
पड़ा। भीड़ और झांकियों की संख्या से तीन किमी का सफर तय करने में
शोभायात्रा को पूरे 10 घंटे लग गए।
इस दौरान पुलिस व्यवस्था को कम देख कमेटी के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त रहा। मां नव दुर्गा समिति विजयनाथ मंदिर पीपल चौराहा के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा ने पिछले सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। अबकी झांकियों की संख्या में बड़ी वृद्धि की गई थी। शोभायात्रा में नगर के बैंडों को शामिल किया गया।
नागिन बैंड के साथ तथा भांगड़ा ढोलों पर भी युवा जमकर थिरके। नगर के मोहल्ला बजरिया की मां भवानी युवा सेवा समिति की ओर से पेश की गई कलियुग और हनुमान की झांकी, मोहल्ला कोलियान गली द्वारा पेश की गई बज्रासुर वध की झांकी और मोहल्ला कटरा की जलंधर वध की झांकी के अलावा बीआर एजुकेशन सेंटर संस्था की ओर माता काली का दरबार और जय मां वैष्णो देवी असालतनगर रामपुर बैजू की दैत्यराज वध की झांकी के अभिनय को देखकर लोग रोमांचित हो उठे।
मोहल्ला बनवारीनगर और जय मां अंबे कमेटी छपट्टी की ओर से कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य पेश किया गया। मां नवदुर्गा समिति के तत्वावधान में निकाली गई दुर्गा शोभायात्रा में नगर की करीब एक दर्जन जीवंत झांकियों में आधा दर्जन झांकियों के पात्रों ने कई स्वरूपों में रामायण, महाभारत आदि कई प्रसंगों से जुड़ी लीला का प्रदर्शन किया।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन के निर्देश पर कमेटी ने नगर में आठ स्थानों पर वाच टावर बनवाए थे, पर फोर्स की कमी का आलम यह था कई वाच टावर खाली नजर आ रहे थे। कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल के साथ विशुनगढ़ एसओ सुरक्षा की कमान संभाले थे।
कन्नौज में हुए बवाल को देखते हुए खुफिया विभाग भी शोभायात्रा के दौरान पूरी तरह अपनी नजर बनाए हुए था। उधर, गुरुवार रात आठ बजे पश्चिमी बाईपास पर मां नव दुर्गा समिति विजयनाथ मंदिर पीपल चौराहे के अध्यक्ष राजीव दुबे, महामंत्री नरेश वर्मा, सुरेश पेंटर, कोषाध्यक्ष रामांनद वर्मा, दिलीप गुप्ता आदि पदाधिकारियों के साथ फर्रुखाबाद के डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने गणेश व दुर्गा की आरती उतारकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।