फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Governments should promote rural Players

सरकारें ग्रामीण खिलाड़ियों को दें प्रोत्साहन

Wed, 18 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 18 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Governments should promote rural Players

ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को

विज्ञापन
निखारने को केंद्र व प्रदेश सरकार को ग्रामीण अंचलों में भी खेलकूद स्टेडियम का निर्माण कराना चाहिए। साथ ही मंडल से लेकर राज्य स्तर तक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की भी जरूरत है।

यह बात अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मनू पाल ने कही। वर्ष 2010 के कामनवेल्थ गेम में छिबरामऊ की मूल निवासी मनू पाल ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए लांग बाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। वर्ष 11 के दौरान राष्ट्रीय खेलकूद में भी इन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

डीएन इंटर कालेज तिर्वा के खेल मैदान में मंगलवार को हुए मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अमर उजाला से वार्ता के दौरान उन्होंने यह बात कही। कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए महानगरों में तो कई स्टेडियम हैं पर ग्रामीण अंचलों में एथलेटिक्स के प्रतिभागी सड़कों पर दौड़कर अभ्यास करते हैं।

इससे उनकी गति व क्षमता प्रभावित होती है। साथ ही ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों को कोई प्रोत्साहन भी नहीं दिया जाता। खेल जीतने पर उन्हें महज शील्ड देकर लोग भूल जाते हैं। सरकार को चाहिए कि अच्छे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed