{"_id":"dfed420feafe30682d812e90d534653e","slug":"government-will-not-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं आएंगे सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं आएंगे सरकार
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के तीन फरवरी को राजकीय
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम में कम समय में ज्यादा
कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर जिले के अफसर युद्ध स्तर पर जुटे हुए थे।
कन्या विद्या धन, लैपटाप वितरण समेत कई बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास व
लोकार्पण की तैयारी चल रही थी, पर सोमवार को शासन से आई सूचना के बाद
प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया।
अब संकेत मिले हैं कि जल्द ही सीएम केके इंटर कालेज ग्राउंड पर आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रम में जनता को कई सौगातें प्रदान करेंगे। ज्ञात हो कि मेडिकल कालेज में तीन फरवरी को सीएम का कार्यक्रम प्रस्तावित था। अचानक आए सीएम के कार्यक्रम के लिए अफसरों ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी।
जल निगम की कई परियोजनाओं का शिलान्यास, 100 बेड अस्पताल, स्टेडियम सहित कई परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कराए जाने थे। इसके अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटाप व कन्या विद्या धन का वितरण होना था। सोमवार को शासन से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। संकेत मिले हैं कि इस कार्यक्रम को भव्यता पूर्ण बड़े मैदान पर आयोजित किया जाए।
उधर, कई दिनों से तैयारियों में जुटे अफसरों ने भी राहत की सांस ली। ज्ञात हो कि सीएम के प्रस्तावित विजिट को लेकर मेडिकल कालेज कैंपस में तैयारियां पूरी हो चुकी थी। बेरीकेडिंग के साथ ही पूरे कैंपस को सजा दिया गया था। कई जिलों से पुलिस बल भी तिर्वा कोतवाली में आ चुका था।
लाभार्थियों को बांटे जाने वाले ई रिक्शे भी मेडिकल कालेज पहुंच चुके थे। शिलान्यास व लोकार्पण के शिलापट भी तैयार किए जा चुके थे। सोमवार की दोपहर कार्यक्रम के स्थगित होने की सूचना आते ही कैंपस में सामान समेटने का कार्यक्रम शुरू हो गया। पीडब्ल्यूडी ने आनन-फानन में बैरीकेडिंग और बल्लियां खुलवाकर ट्रैक्टरों पर लदवा दी।
ई रिक्शों को भी आडीटोरियम के पास से हटवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। उधर, मेडिकल कालेज में सीएम के विजिट को लेकर सोमवार को ओपीडी में सभी विभागों के डाक्टर्स मौजूद दिखे। प्राचार्य व सीएमएस लगातार निरीक्षण कर रहे थे। जैसे ही कार्यक्रम निरस्त होने की सूचना आई लोगों ने राहत की सांस ली।
ओपीडी का समय खत्म होते ही कानपुर से आने वाले सभी डाक्टर्स चले गए। जिलाधिकारी अनुज झा ने कहा कि शासन से सीएम का प्रस्तावित दौरा स्थगित होने की सूचना मिली है। अगले कार्यक्रम की तिथि अभी फाइनल नहीं है।