फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Government should compensate for the loss in crops, the Indian Farmers Union submitted a memorandum to the SDM

फसलों में नुकसान का मुआवजा दे सरकार, भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government should compensate for the loss in crops, the Indian Farmers Union submitted a memorandum to the SDM
एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बारिश से फसलों में नुकसान का मुआवजा दिए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने डीएम से संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेश कुमार गुप्त को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि खाद की किल्लत है। कालाबाजारी रोकी जाए। किसानों को खाद आसानी से मुहैया कराने का प्रबंध किया जाए। सरकार खाद के बढ़ाए गए दामों को कम करे। बारिश से फसलों में नुकसान का मुआवजा दिया जाए। केसीसी पर लोन माफ करें। इससे कि किसानों को राहत मिल सके। समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन और धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेम चतुर्वेदी, दिनेश प्रकाश मिश्रा, डॉ. अभिषेक पाठक, अनुराग त्रिपाठी, शनि चतुर्वेदी, रोहित दुबे, रजनीश दुबे, पुनीत दुबे, अनमोल पांडेय, विकास, उज्ज्वल कुशवाहा, शिशुपाल कश्यप, प्रबल प्रताप मिश्रा, चंद्रप्रकाश सैनी, अजय गुप्ता, अनार सिंह, प्रमोद यादव, प्रमोद राजपूत, शांतनु दुबे व सिक्कू त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed