फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Government bike running on borrowed petrol

उधार के पेट्रोल से चल रहीं सरकार की बाइक 16-33-01

Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Government bike running on borrowed petrol
कन्नौज। साल 2025 तक भारत से टीबी को जड़ से मिटाने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, फिलहाल वह खुद परेशानियों से जूझ रहे हैं। जनपद में क्षय रोग विभाग के अधीन तैनात 15 कर्मचारियों को पिछले चार माह से सरकारी बाइक चलाने के लिए पेट्रोल का बजट ही नहीं मिला है। एक पेट्रोल पंप ने ज्यादा बकाया हो जाने पर तेल देने से इनकार कर दिया तो अब दूसरे पेट्रोल पंप से उधार ईंधन लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में मौजूदा समय 1080 टीबी के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की देखभाल के लिए एसटीएस (सिनीयर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर) समेत 15 कर्मचारियों की तैनाती है। मरीजों के घर जाने के लिए इन्हें सरकारी बाइक दी गई है, लेकिन कर्मचारियों को सरकारी बाइकों में उधारी का पेट्रोल भराकर मरीजों की देखभाल करनी पड़ रही है। बजट न मिलने पर विभाग ने करीब तीन माह पहले शहर के एक पेट्रोल पंप से उधारी का पेट्रोल दिलाना शुरू कराया था। डेढ़ माह में पेट्रोल पंप का करीब 55 हजार रुपये का बकाया हो गया, तो पंप वाले ने ईंधन देने से मना कर दिया। अब विभाग की ओर से दूसरे पेट्रोल पंप से उधार का पेट्रोल लेकर सरकारी बाइकों में भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेजे राम ने बताया कि मरीजों को देने वाली राशि का बजट ही आया है। फरवरी से बाइकों और अन्य सुविधाओं के लिए बजट नहीं आया है। पेट्रोल पंप से उधार लेकर कर्मचारियों की बाइक में ईंधन भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed